भारत के स्पेस सेक्टर में सबसे बड़ी फंडिंग:पिक्सल ने जुटाए ₹944 करोड़; सैटेलाइट नेटवर्क और AI प्लेटफॉर्म का विस्तार करेगी कंपनी

भारतीय स्पेस-टेक स्टार्टअप पिक्सेल ने 100 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹835 करोड़ जुटाए हैं। यह भारत के स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में किसी भी कंपनी की जुटाई गई अब तक की सबसे बड़ी सिंगल फंडिंग है। 2019 में इस स्टार्टअप की नींव रखी गई थी।

इस नए निवेश के साथ ही कंपनी की कुल फंडिंग बढ़कर 195 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹1840 करोड़ डॉलर पहुंच गई है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने सैटेलाइट नेटवर्क को मजबूत करने और अर्थ इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को डेवलप करने में करेगी।

सिंगापुर की टेमासेक और सेराफिम ने राउंड को लीड किया

पिक्सेल के इस फंडिंग राउंड को सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक और यूके की स्पेस-टेक वेंचर फर्म सेराफिम ने मिलकर लीड किया है। इसके अलावा कंपनी के पुराने इन्वेस्टर्स रेडिकल वेंचर्स और ग्रोएक्स वेंचर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया। वहीं, 360 वन एसेट और IMM इन्वेस्टमेंट जैसे नए निवेशक भी इस राउंड में शामिल हुए हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *