बुलेट ट्रेन का काउंटडाउन शुरू: अगले साल मई-जून में होगा ट्रायल, 90 मिनट में मुंबई से पहुंचेंगे वडोदरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के परीक्षण अगले वर्ष मई या जून में शुरू होने की संभावना है, जबकि ट्रायल यानी परीक्षण शुरू होने के दो से चार महीने बाद इस आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

वडोदरा में ‘नमो फार विकसित भारत’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हाई स्पीड ट्रेन का पहला बाडी फ्रेम हाल ही में बनकर तैयार हुआ है और इसे स्क्वीज टेस्ट के लिए भेजा गया है।

वैष्णव ने कहा- ‘अगले वर्ष मई या जून में भारत की अपनी बुलेट ट्रेन टेस्टिंग के लिए ट्रैक यानी पटरियों पर होगी। टेस्टिंग पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुलेट ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा।’

उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन के तहत तैयार किया जा रहा है और वडोदरा और मुंबई के बीच यात्रा समय को काफी कम करेगा।

सूरत-वापी खंड दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद
उन्होंने कहा- ‘जब आप वडोदरा से बुलेट ट्रेन में यात्रा करेंगे तो आप मुंबई केवल डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे।’ वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कारिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *