एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश विमेंस क्रिकेट टीम बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई। चीन के खिलाफ उसका क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मुकाबला गुरुवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था।
इसी मैदान पर खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मैच 11-11 ओवर के खेले गए।
एशियन गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन 19 सितंबर को होगा, लेकिन क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। विमेंस क्रिकेट के मैच 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे।