पूर्व IPS राजेश पांडेय का राममंदिर CEO बनना लगभग तय:शरद शर्मा प्रवक्ता हो सकते हैं; चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की आज तीसरी बैठक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के चयन की प्रशासनिक प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।

बुधवार शाम 4 बजे ट्रस्ट की बड़ी बैठक होनी है। रेस में पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय, पूर्व IAS योगेश्वरराम मिश्रा, बिहार कैडर के IPS डॉ. परेश सक्सेना का नाम सबसे आगे है। ये तीनों अफसर उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी और पूर्व परमाणु वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े की तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने देशभर से आए 5,585 आवेदनों की गहन स्क्रूटनी के बाद तीन शीर्ष योग्य अभ्यर्थियों का एक अंतिम पैनल तैयार कर मंगलवार को ट्रस्ट को सौंपा।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *