पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज:फातिमा सना ने 45 रन बनाए, उम्म-ए-हानी ने 3 विकेट लिए

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में बांग्लादेश को 31 रन से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 30 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। उम्म-ए-हानी ने 10 रन देकर 3 विकेट लिए।

67 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद फातिमा ने संभाला

पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही। गुल फिरोजा और शावाल जुल्फिकार ने पहले विकेट के लिए 41 गेंद पर 46 रन जोड़े। फिरोजा ने 23 गेंद पर 31 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान ने लगातार विकेट गंवाए और 12वें ओवर में स्कोर 67 रन पर 5 विकेट हो गया।

इसके बाद फातिमा सना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आलिया रियाज के साथ छठे विकेट के लिए 43 गेंद पर 67 रन जोड़े। आलिया ने 22 गेंद पर 25 रन बनाए। फातिमा ने 45 रन की तेज पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पाकिस्तान ने आखिरी 5 ओवर में 55 रन जोड़कर 145/8 का स्कोर खड़ा किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *