दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन,100 हिरासत में:’ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़’ के नारे लगे, 22 दिन में 10 पार्टी-संगठन सड़क पर उतर चुके

दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास शुक्रवार को SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर पहुंचे और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन करीब 3 घंटे चला।

यह प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट SIR और छात्र संगठन AISA ने बुलाया था। संगठनों ने बंगला साहिब से चुनाव आयोग ऑफिस तक मार्च बुलाया। पुलिस ने रास्ते में ही करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

दिल्ली में SIR वापसी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 22 दिनों में 9 से ज्यादा बार 10 पार्टियां और संगठन सड़क पर उतर चुके हैं। इनमें INDIA ब्लॉक, CJP, आप, लेफ्ट, AISA, SFI, SKM और छात्र-नागरिक अधिकार संगठन शामिल हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *