दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने उनका समर्थन किया है। दरअसल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी। मंत्री ने गायक पर शराब पीने के आरोप लगाया था।

इस पर राजपाल ने वीडियो शेयर कर मंत्री के आचरण पर आपत्ति जताई है। राजपाल ने कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और वे इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

दलेर मेहंदी के समर्थन में अनुपम खेर, कपिल शर्मा, बादशाह, मीका सिंह, शान और जैस्मीन भसीन सहित कई हस्तियों ने सार्वजनिक मंच पर किसी कलाकार को नीचा दिखाने की निंदा की है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *