मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष आज देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। पटना में प्रदर्शन के दौरान बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बैरिकेड पर चढ़ गए।
वहीं, लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता हाथ में हथकड़ी लगाकर पहुंचे। वहीं, एक प्रदर्शनकारी सर पर घड़ा लेकर पहुंचा जिस पर लिखा था ‘ज्ञानेश कुमार के पाप का घड़ा’।