जियो और नायरा ने अपने पंपों पर डीजल की लिमिट तय की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो के पंप पर 50 लीटर और नायरा के पंप पर 70 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं दिया जा रहा है।
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग और तनाव के चलते कच्चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंच गया है। इससे पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 9 रुपए का घाटा हो रहा है।
हालांकि, देश के 90% से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाली सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।