कोहली के 2027 वर्ल्डकप पर कोच बोले- चर्चा ही क्यों:रोहित को बताया मैच विनर; DDCA बोला- दिल्ली के लिए जरूर खेलेंगे

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि वर्ल्ड कप में विराट की जगह पर चर्चा करना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कोहली मैदान पर अपने प्रदर्शन और फिटनेस से खुद जवाब दे रहे हैं।

वहीं, रोहित शर्मा को लेकर राजकुमार ने कहा कि वह अब भी शानदार खिलाड़ी और मैच विनर हैं। दूसरी ओर, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी साफ किया है कि कोहली जब भी फ्री होंगे, दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट जरूर खेलेंगे।

रोहित और कोहली 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेलते दिखेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलेगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *