काउंटी चैंपियनशिप: मानव सुथार ने 5 विकेट लिए:वारविकशायर ने एसेक्स को 8 विकेट से हराया, साई किशोर ने अर्धशतक जमाया

काउंटी चैंपियनशिप में बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। वारविकशायर के लिए खेल रहे मानव सुथार ने एसेक्स के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी से वारविकशायर ने दो दिन में 8 विकेट से जीत हासिल की। टीम ने 133 रन का लक्ष्य 26 ओवर में हासिल किया। इस जीत से वारविकशायर डिवीजन-1 की टाइटल रेस में टॉप पर पहुंच गया।

सुथार ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए

पहली पारी में विकेट नहीं लेने वाले सुथार ने दूसरी पारी में 24 ओवर किए। उन्होंने 75 रन देकर 5 विकेट लिए। एसेक्स की पूरी टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। सुथार के पांच मैचों में 26 विकेट हो गए हैं। यह इस सीजन उनका दूसरा 5 विकेट हॉल है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *