ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान:बावुमा कप्तान, मिलर-डी कॉक शामिल, रबाडा बाहर; 24 सितंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज

साउथ अफ्रीका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा टीम की कमान संभालेंगे।

टीम में डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक को भी शामिल किया गया है। दोनों फिलहाल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 सितंबर से होगी।

कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, इसलिए वे इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जेराल्ड कूट्जी की टीम में वापसी हुई है। कूट्जी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से कोई ODI नहीं खेला है।

पिछले तीन साल में कूट्जी कई चोटों से जूझ चुके हैं। उन्होंने जून में साउथ अफ्रीका A की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेला था। हाल ही में वह बांग्लादेश A के खिलाफ भी मैदान पर उतरे।

साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने टीम के बयान में कहा, जेराल्ड की टीम में वापसी देखकर अच्छा लगा। वे अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *