भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए।,जवाब में भारत ने सोमवार को 8 विकेट पर 430 रन बना लिए। भारत को 213 रन की बढ़त मिल चुकी है।
राजकोट में ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने 256 गेंदों पर नाबाद 210 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके साथ नंबर-10 बल्लेबाज मोहित उलवा 56 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उलवा ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए।