साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया 3 साल बाद पारी के अंतर से कोई टेस्ट हारा है। इससे पहले उसे 2023 में इंडिया के खिलाफ पारी से हार मिली थी। इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
मैच के पहले 2 दिन बारिश के कारण सिर्फ 43 ओवर का खेल हो सका। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में कप्तान टेम्बा बवुमा के शतक की बदौलत 9 विकेट पर 425 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 99 रन पर सिमट गई।
फिर ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन मिला और टीम मैच के पांचवे दिन दूसरी पारी में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड ने 121 रन की पारी खेली। अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने मैच में 6-6 विकेट लिए।