ईरानी राष्ट्रपति ने दिखाई मृत बच्चों की तस्वीर:UN में बोले- 200 साल में कोई हमला नहीं किया, खुद आतंक के शिकार; भाषण के 6 मायने

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। वे अपने साथ ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर लेकर पहुंचे थे।

पजशकियान ने कहा कि ईरान ने 200 साल में किसी भी देश पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा,

ट्रम्प हमें आतंकवादी कहते हैं लेकिन हम खुद आतंक के शिकार हैं। मैं उस ईरान से आया हूं, जहां हमारे सुप्रीम लीडर की बिना किसी वजह के हत्या कर दी गई।

उन्होंने ईरान के मिनाब स्कूल पर हुए अमेरिकी हमले की तस्वीर दिखाते हुए कहा,

हमारे स्कूल पर बम गिराया गया। इन बच्चों को देखिए। ये बच्चे अमेरिका और इजराइल के हथियारों से हुए हमले में मारे गए। इन बच्चों ने कोई अपराध भी नहीं किया था।

28 फरवरी को हुए इस हमले में 120 बच्चों समेत 156 लोगों की मौत हुई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *