ई-मुद्रा डेटा लीक मामले में स्पेशल टीम बनाई:AI से सुरक्षा कोड लीक हुए थे, सरकार ने कहा- भारतीय डिजिटल सिग्नेचर पर कोई असर नहीं

डिजिटल सुरक्षा देने वाली कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra) में एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद IT मंत्रालय ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है।

सरकार ने बताया कि गड़बड़ी का असर सिर्फ कंपनी के विदेशी कारोबार पर पड़ा है। भारतीय वेबसाइट्स और एप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।

कंपनी दो तरह के काम करती है…

  • भारत में डिजिटल सिग्नेचर और eSign सर्विस: यह काम सीधे भारत सरकार की देखरेख में होता है। आपके डिजिटल सिग्नेचर पूरी तरह से सेफ हैं और इन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
  • विदेशी वेबसाइट्स को सिक्योरिटी सर्टिफिकेट देना: गड़बड़ी सिर्फ इसी विदेशी कारोबार में हुई है, जहां कुछ सुरक्षा कोड लीक हो गए थे।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *