इंडिया A टीम से चोटिल ऋषभ पंत बाहर:न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 मैच नहीं खेलेंगे; कुमार कुशाग्र को मिला मौका

ऋषभ पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड A के खिलाफ भारत A की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। पंत की तीसरे मुकाबले में उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा।

पंत को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते समय बाईं तरफ खिंचाव आ गया था। न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनके चयन पर पहले ही फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त लागू थी। अब शुरुआती दो मैचों से बाहर होने के बाद टीम में विकेटकीपिंग की मुख्य जिम्मेदारी कप्तान ध्रुव जुरेल संभालेंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *