इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 5वीं वनडे सीरीज जीत है।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 355/7 बनाए। बैंटन ने 95 गेंदों पर पहला वनडे शतक पूरा किया और 126 रन की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 77 और जॉर्डन कॉक्स ने 76 रन बनाए। श्रीलंका की पूरी टीम 29.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। लियाम डॉसन ने 3 और गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए।
बैंटन ने पारी संभाली
इंग्लैंड को दूसरे ओवर में ही झटका लगा। बेन डकेट 5 गेंद में बिना खाता खोले दिलशान मदुशंका की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बैंटन और जो रूट ने पारी संभाली। दोनों ने टीम को 10 ओवर में 50/1 तक पहुंचाया।