आज से निवेश के लिए खुले 4 आईपीओ:सहजानंद मेडिकल और जेटवर्क जैसी कंपनियां शामिल; जानिए प्राइस बैंड और लिस्टिंग की तारीखें

आज यानी गुरुवार 15 अक्टूबर से 6 कंपनियों के आईपीओ निवेश के लिए खुल गए हैं। इसमें सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज, बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन, जेटवर्क और टोनबो इमेजिंग इंडिया जैसी कंपनियां हैं। जानिए प्राइस बैंड और लिस्टिंग की तारीखें…

1. सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज: 2.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल

तारीख: यह आईपीओ 15 अक्टूबर से खुल गया है और 19 अक्टूबर को बंद होगा।

प्राइस बैंड: अभी तक इसके प्राइस बैंड का ऐलान नहीं हुआ।

इश्यू साइज: यह पूरा इश्यू 2.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को और लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं कंपनी के प्रोडक्ट

2001 में बनी सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज (SMT) वैस्कुलर और हार्ट इंटरवेंशन से जुड़े मेडिकल डिवाइसेस बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में कोरोनरी स्टेंट, बैलून्स, रीनल स्टेंट और पेरीफेरल ड्रग-कोटेड बैलून्स शामिल हैं। इसके प्रॉडक्ट्स 76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं।

2. बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन का ₹2,533 करोड़ का आईपीओ

तारीख: यह आईपीओ 15 अक्टूबर से खुल गया है और 19 अक्टूबर को बंद होगा।

प्राइस बैंड: ₹558 से ₹586 प्रति शेयर। कर्मचारियों के लिए ₹29 डिस्काउंट।

न्यूनतम निवेश: ₹586 के हिसाब से न्यूनतम ₹14,650 का निवेश करना होगा।

इश्यू साइज: यह पूरा ₹2,533.66 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है।

लिस्टिंग: शेयरों की लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

पावर ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स सॉल्यूशंस में लीडर

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कंपनियों में से एक है। यह मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रियल ड्राइव सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी हाई-प्रिसिजन और मिशन-क्रिटिकल गियरबॉक्स व ड्राइव सिस्टम्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिनका इस्तेमाल कई बड़ी इंडस्ट्रीज में होता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *