अडाणी टोटल गैस’ ने इस साल की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को 173 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी दौरान कंपनी को 163 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था, यानी इस बार मुनाफा करीब 5.9% बढ़ा है।
वहीं कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़कर 2109 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी समय कंपनी का रेवेन्यू 1,576 करोड़ रुपए रहा था। CNG और घरों में रसोई गैस PNG की मांग बढ़ने की वजह से कंपनी की कमाई में यह तेजी देखने को मिली है।
एक साल में 11% गिरा अडाणी टोटल गैस का शेयर
अडाणी टोटल गैस का शेयर आज 0.70% नीचे 555 रुपए पर बंद हुआ। ये शेयर बीते एक साल में 11% गिर चुका है। रिसर्च एनालिस्ट विराट जगद के अनुसार, जब तक शेयर ₹582 के पार नहीं जाता तब तक इसमें नई खरीदारी से बचना चाहिए।