टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीनियर कर्मचारियों को तिमाही बोनस नहीं मिलेगा। इसके पीछे भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी का परफॉर्मेंस टारगेट पूरा ना करना है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक इंटरनल मेमो का हवाला देते हुए बताया गया है कि कम से कम दो साल में यह पहली बार है जब कुछ कर्मचारियों का पूरा वेरिएबल पे (variable pay) रोक दिया गया है।
एजेंसी के मुताबिक मेमो में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने कहा, “यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है क्योंकि इस तिमाही में हमारी परफॉर्मेंस इंटरनल टारगेट से कम रही।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि TCS ने सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।