SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग जुटने लगे हैं। इसमें 20 से ज्यादा विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है।
कारोबारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने रैली से कारोबार और ट्रांसपोर्ट प्रभावित होने की आशंका जताई है। चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा कि इससे 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 10 से 12 हजार करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है।
रैली में SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। पिछले 25 दिनों में विपक्षी दल इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुए हैं। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं।