प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे। पीएम पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए।
मोदी इस जेन-जी प्रोग्राम में तब पहुंचे हैं, जब एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने जेन-जी के वोटों के अधिकार छीने जाने की बात कही थी। कांग्रेस लीडर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह मुद्दा उठाया था।
राजनीतिक दलों के बीच जेन-जी इसलिए अहम हैं, क्योंकि 2029 के आम चुनाव में 36.74 करोड़ वोटर यही होंगे। यानी देश की कुल आबादी का 26%।