IMF ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया:2026 और 2027 के लिए 7% किया, घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था मजबूत

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने साल 2026 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। दुनियाभर में तनाव-सुस्ती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद मजबूत घरेलू मांग और सर्विसेज सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

IMF का यह अनुमान भारत को उन कई एनर्जी-इंपोर्ट करने वाले उभरते देशों से अलग खड़ा करता है, जो सुस्ती का सामना कर रहे हैं। IMF ने अपनी अक्टूबर 2026 ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ रिपोर्ट में कहा कि भारत पॉजिटिव बदलावों के साथ सबसे अलग नजर आ रहा है, जो देश की मजबूत ग्रोथ क्षमता को दर्शाता है।

2027 के लिए भी भारत की ग्रोथ का अनुमान 7%

IMF ने 2026 के लिए भारत की ग्रोथ के अनुमान में जुलाई के मुकाबले 0.6% और अप्रैल के मुकाबले 0.5% की बढ़ोतरी की है। वहीं साल 2027 के लिए भी ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 7% कर दिया गया है, जो जुलाई से 0.3% और अप्रैल से 0.5% ज्यादा है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *