CJI बोले- दिल्ली में प्रदर्शन मेरा मुद्दा नहीं:राहुल को लेटर में लिखा- सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुद्दों पर मुझसे चर्चा न्यायिक मर्यादा के खिलाफ

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और पाबंदियों पर CJI सूर्यकांत ने सोमवार को कहा- ये मेरा मुद्दा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है। CJI विज्ञान भवन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस बीच, CJI का वह लेटर भी सामने आया जो उन्होंने रविवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं को मुलाकात से इनकार करने के लिए लिखा था। इसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है, वे पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में इनपर मीटिंग करना न्यायिक मर्यादा और नैतिकता के खिलाफ होगा।

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर CJI को लेटर लिखकर मुलाकात का समय मांगा था। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12 अक्टूबर की शाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की इच्छा जताई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *