
राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद कर देता है, तो भारत को कराची बंदरगाह जाने वाले समुद्री जहाजों को भी अरब सागर से नहीं गुजरने देना चाहिए.
स्वामी का यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान भारत से संचालित होने वाले यातायात के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने पर विचार कर रहा है. भारत द्वारा जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को रद्द करने के बाद पाकिस्तान इस तरह का कदम उठा सकता है.
स्वामी ने ट्वीट कर कहा, ‘नमो सरकार को मेरी सलाह. अगर पाक हमारे वाणिज्यिक और नागरिक विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर देता है, तो भारत को कराची बंदरगाह के लिए अरब सागर (जिसका नाम बदलने की आवश्यकता है) से जाने वाले जहाजों के लिए यह मार्ग बंद कर देना चाहिए.’