पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें TMC छोड़कर भाजपा में आने की सलाह दी थी।
उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में एक समिट के दौरान यह बात कही। शुभेंदु ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद जब वे प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे, तब दोनों के बीच यह बातचीत हुई थी। इस दौरान प्रणब मुखर्जी ने शुभेंदु से कहा था-
सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं। TMC बुआ-भतीजे की पार्टी है, अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए। अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदीजी के साथ जाइए।
अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को अपना ‘ओरिजिनल एडवाइजर’ बताया। कहा कि मुखर्जी अभिभावक की तरह थे। प्रणब मुखर्जी का अगस्त 2020 में निधन हुआ था।