चीनी कंपनी हुआवेई ने अमेरिकी कंपनियों की तकनीक चुराई:ईरान से चोरी-छिपे कारोबार किया; कोर्ट में दोषी साबित, भारी जुर्माना लग सकता है

अमेरिका की एक अदालत ने चीन की बड़ी टेक कंपनी हुआवेई को अमेरिकी कंपनियों की तकनीक चुराने, ईरान से चोरी-छिपे कारोबार करने और बैंक से धोखाधड़ी के मामले में दोषी पाया है।

चीनी कंपनी पर लगे 12 में से 10 आरोप सही माने गए हैं। अब सितंबर 2027 में सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआवेई पर अरबों डॉलर का जुर्माना लग सकता है।

कंपनी पर आरोप था कि उसने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान जैसे देशों से कारोबार किया और इसकी जानकारी बैंकों से छिपाई। हालांकि अदालत ने हुआवेई को आपराधिक साजिश और न्यायिक जांच में बाधा डालने की साजिश के आरोपों से बरी कर दिया।

ईरान के अलावा उत्तर कोरिया से भी कारोबार किया

अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, हुआवेई ने ईरान के अलावा उत्तर कोरिया जैसे अमेरिकी प्रतिबंध वाले देशों में कारोबार किया। कंपनी पर आरोप था कि उसने इस कारोबार की असली जानकारी अमेरिकी बैंकों और अधिकारियों को नहीं दी।

कंपनी ने अपने कारोबार से जुड़ी जानकारी छिपाने के लिए बैंकों और अमेरिकी अधिकारियों को गुमराह किया। इससे अमेरिकी प्रतिबंधों को लागू करने में मुश्किल हुई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *