TVS संपत्ति बंटवारे के लिए लक्ष्मी वेणु मद्रास हाईकोर्ट पहुंचीं:पिता श्रीनिवासन के खिलाफ की याचिका लगाई, भाई सुदर्शन को ज्यादा हिस्सेदारी देने का आरोप

TVS ग्रुप के वेणु श्रीनिवासन परिवार की संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है। डॉ. लक्ष्मी वेणु अपना हिस्सा पाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गई हैं।

लक्ष्मी वेणु ने कहा कि आपसी बातचीत से हल न निकलने पर उनके पास कोर्ट जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। परदादा और दादा की विरासत पर जितना हक उनके भाई का है, उतना ही उनका भी बनता है।

लक्ष्मी के मुताबिक, जानकारी और कागजात साफ न मिलने के कारण उन्हें कोर्ट जाना पड़ा, जहां उन्होंने बार-बार मांगने के बावजूद रोके गए दस्तावेज दिलाने की अपील की है।

यह याचिका 16 नवंबर 2026 के उस नोटिस के बाद आई है, जिसमें लक्ष्मी ने पिता वेणु श्रीनिवासन से संपत्ति का सही और कानूनी बंटवारा करने को कहा था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *