एनवीडिया के CEO से मिले इलॉन मस्क:जेन्सेन हुआंग की अफेयर-जासूसी विवाद में इस्तीफे के बाद हुई वापसी; ट्रम्प ने उन्हें नेशनल ट्रेजर बताया

चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की कंपनी में वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क ने उनसे मुलाकात की।

जासूसी और अफेयर विवाद के चलते इस्तीफा देने के 12 दिन बाद हुआंग को दोबारा कंपनी की कमान सौंपी गई है।

मस्क इस मुलाकात के दौरान अपने दो बच्चों को भी साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पूरे विवाद के दौरान जेन्सेन हुआंग का समर्थन किया था।

मस्क और हुआंग की इस मुलाकात की तस्वीरें BEP रिसर्च के फाउंडर और एनवीडिया के पुराने शेयरहोल्डर बेन पौलाडियन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ दोनों टेक दिग्गजों की कुछ पुरानी फोटोज भी पोस्ट की गई हैं।

पौलाडियन AI इन्फ्रास्ट्रक्चर और एनवीडिया पर लगातार नजर रखते हैं। उन्होंने भी इस पूरे विवाद के दौरान हुआंग का बचाव किया था और कंपनी के बोर्ड से उन्हें दोबारा पद पर बहाल करने की मांग की थी।

मस्क बोले- गलती सुधार ली गई है

सोमवार को जब एनवीडिया बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग को दोबारा CEO बनाने का फैसला लिया, तो मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका स्वागत किया। मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा कि गलती सुधार ली गई है।

ट्रम्प ने हुआंग को नेशनल ट्रेजर बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एनवीडिया बोर्ड के फैसले को सही ठहराया। ट्रम्प ने जेन्सेन हुआंग को ‘महान देशभक्त’ और ‘नेशनल ट्रेजर’ बताया।

ट्रम्प ने लिखा कि एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग को CEO पद पर वापस लाकर बिल्कुल सही फैसला लिया है। न केवल कंपनी, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की तरक्की के लिए भी देश को एनवीडिया में जेन्सेन के नेतृत्व की जरूरत है।

ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि अमेरिकी सरकार को ऐसा नहीं लगता कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने पुष्टि की है कि सरकार के पास हुआंग के खिलाफ किसी भी गैर-कानूनी काम का कोई सबूत नहीं है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *