यूपी पुलिस ने जज की जगह ओवैसी को गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया:सुप्रीम कोर्ट जज के लिए तैयारी थी, AIMIM चीफ पहले सर्किट हाउस पहुंचे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद शनिवार को सहारनपुर के जिला अधिकरी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने डीएम से मुलाकात की और उन्हें 17 मस्जिदों को दिए गए नोटिस के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

दरअसल सहारनपुर पहुंचकर असदुद्दीन ओवैसी पहले सर्किट हाउस पहुंचे. इस दौरान उन्हें यूपी पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. अब इस पर सियासत शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस से बड़ी चूक हुई है. बताया जा रहा है कि गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए की गई थी. लेकिन पुलिस ने ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया.

गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के सवाल पर क्या बोले ओवैसी?

वहीं गार्ड ऑफ ऑनर मिलने को लेकर पूछे गए सवाल में असदुद्दीन ओवैसी ने ऑफ कैमरा टिप्पणी की है. असदुद्दीन ओवैसी ने बताया है कि उन्हें गार्ड ऑफ honour दिए जाने की जानकारी पहले से नहीं थी. वहीं गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर कलेक्ट्रेट से निकल गए. वहीं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चंद्रशेखर आज़ाद भी अपने गांव के लिए निकल गए.

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *