भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को उनके करियर की सबसे बड़ी गलती बताया है।
कपिल ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में कहा, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का पछतावा कोहली को 10 साल बाद होगा। वे फिटनेस के दम पर अभी और खेल सकते थे।
पिछले साल संन्यास लिया
कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उनका टेस्ट करियर 14 साल चला। उन्होंने 123 मैच में 9,230 रन बनाए। औसत 46.85 का रहा। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए।
उनका आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 3 जनवरी 2025 था। यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट था। भारत यह सीरीज 3-1 से हार गया था।