मुंबई में CNG ₹1.50 महंगी, रेट ₹91.50 प्रति किलो हुआ:विदेशी निवेशकों ने 9-दिन में भारतीय बाजार में ₹84,290 करोड़ के शेयर खरीदे

कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में CNG 1.50 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। वहीं विदेशी निवेशकों ने नवंबर के शुरुआती 13 दिनों के 9 कारोबारी सेशन में भारतीय बाजार में 84,290 करोड़ रुपए का निवेश किया।

मुंबई में आज से CNG ₹1.50 महंगी: रेट ₹91.50 प्रति किलो हुआ, इस साल 8वीं बार बढ़े दाम; 11 महीने में ₹11 की बढ़ोतरी

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में आज यानी 15 नवंबर से CNG 1.50 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। अब मुंबई में CNG का रिटेल रेट ₹91.50 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जो इस साल का सबसे ऊंचा स्तर है।

महानगर गैस लिमिटेड यानी MGL ने शनिवार को कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। 2026 में MGL की तरफ से CNG की कीमतों में यह 8वीं बढ़ोतरी है। इससे ठीक दो हफ्ते पहले 1 नवंबर को भी कंपनी ने दाम 1 रुपए प्रति किलो बढ़ाए थे।

 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *