हॉलमार्क वाला सोना शुद्ध ही है, गारंटी नहीं:कैग रिपोर्ट में खुलासा- जांच में चूक; 2024-25 में 81% ज्वेलर्स की सालाना जांच नहीं हुई

देश की सबसे बड़ी सरकारी ऑडिट संस्था कैग (CAG) ने सोने की शुद्धता की जांच करने वाली सरकारी संस्था BIS के कामकाज की जांच की है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि BIS बाजार में बिक रहे ‘हॉलमार्क’ सोने की शुद्धता पर ठीक से नजर नहीं रख पा रहा है। इससे आम ग्राहकों से धोखाधड़ी होने का खतरा बढ़ गया है।

नियम के मुताबिक, BIS को सालमें कम से कम एक बार ज्वैलर्स की दुकानों पर जाकर यह जांचना होता है कि वे वाकई शुद्ध सोना बेच रहे हैं या नहीं।

लेकिन पिछले 5 सालों (2020-21 से) में बीआईएस 80% से ज्यादा रजिस्टर्ड ज्वैलर्स की दुकानों पर जांच के लिए गया ही नहीं।

कैग की ड्राफ्ट रिपोर्ट में ये सवाल उठाए गए हैं। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से अंतिम प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *