सैम पित्रोदा बोले- मेरा फोन और लैपटॉप टैप हुआ:PM मोदी पर कहा- वे खुद ऐसा थोड़े ही करेंगे; राहुल बोले थे- PM फोन टैप कर रहे

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है, लेकिन PM मोदी खुद ऐसा नहीं करते।

NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘PM खुद स्क्रूड्राइवर लेकर ऐसा नहीं कर रहे।’ हालांकि, पित्रोदा ने यह नहीं बताया कि इसके पीछे किसका हाथ है।

दरअसल, राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका मोबाइल फोन टैप कर रहे रहे हैं।

पित्रोदा ने कहा कि राजनीति की लड़ाई को निजी रिश्तों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। PM मोदी के साथ उनके निजी रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन राजनीति और विचारों को लेकर दोनों की सोच अलग है। मोदी हमेशा मेरे और मेरी पत्नी के साथ अच्छे से पेश आए हैं।

पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत में धर्म को राजनीति से ऊपर नहीं रखना चाहिए। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है, इसलिए उसे मंदिरों में जाने और पूजा-पाठ करने में इतना समय नहीं देना चाहिए।

उन्होंने साफ किया कि मोदी को त्योहार की शुभकामनाएं देने का मतलब कांग्रेस और भाजपा के बीच रिश्ते सुधारना नहीं था। यह सिर्फ उनके और नरेंद्र मोदी के बीच निजी बातचीत थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *