बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर भारत ने दो शर्तें रखी हैं। BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारी चाहते हैं कि बांग्लादेश की सेना खुद भारत आए और हसीना को अपने साथ वापस ले जाए।
भारत की दूसरी शर्त है कि फांसी की सजा के खिलाफ बांग्लादेश सरकार उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दे। यानी बांग्लादेश लौटने पर उन्हें अदालत में अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिले। हालांकि, भारत सरकार ने इन दोनों शर्तों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत पिछले कुछ महीनों से उनकी वापसी को लेकर बांग्लादेश सरकार से बातचीत कर रहा है।