कर्नाटक में पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य सरकार का दावा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में 20% की निर्धारित मात्रा से ज्यादा, यहां तक कि 31% तक एथनॉल मिलाया जा रहा है। हालांकि, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियों ने इन आरोपों को खारिज किया है।
केंद्र सरकार ने भी साफ किया है कि देश में E20 यानी 20% एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20 petrol India) की व्यवस्था लागू है। ऐसे में सवाल है कि आखिर पेट्रोल में एथनॉल कहां मिलाया जाता है? क्या पेट्रोल पंप पर कर्मचारी इसे मिलाते हैं या यह काम तेल कंपनियों के डिपो में होता है? आइए समझते हैं पूरा प्रोसेस।
कर्नाटक में क्यों मचा है विवाद?
कर्नाटक सरकार पेट्रोल के नमूनों की लैब जांच करा रही है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि पेट्रोल में ज्यादा एथनॉल (Karnataka ethanol controversy) मिलाने के मामले में प्रोसेसिंग यूनिट्स भी शामिल हैं। राज्य के मंत्री रिजवान अरशद सोमवार को इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट जारी करने वाले हैं। इसमें कथित तौर पर ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडिंग कहां और कैसे की जा रही है, इसके सबूत पेश किए जाएंगे। दूसरी तरफ, तेल कंपनियों ने गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है।