एशियन हॉकी चैंपियंस- भारत ने कोरिया को 8-0 से हराया:सभी 5 मैच जीतकर 15 अंक हासिल किए; सेमीफाइनल में फिर इसी टीम से मुकाबला

भारत ने एशियन हॉकी चैंपियंस में साउथ कोरिया को 8-0 से हरा दिया। दिलप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि छह अन्य खिलाड़ियों ने एक-एक गोल दागा।

भारत ने लीग स्टेज के सभी पांच मुकाबले जीतकर 15 अंक हासिल किए और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहा। अब 4 नवंबर को सेमीफाइनल में भारत का सामना फिर साउथ कोरिया से होगा।

जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। आठवें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर रिवर्स हिट लगाकर पहला गोल किया। रिवर्स हिट में खिलाड़ी अपनी सामान्य हिट के बजाय स्टिक के उलटे हिस्से से गेंद को गोल की तरफ मारता है।

तीन मिनट बाद जुगराज सिंह ने दूसरा गोल किया। साउथ कोरिया के लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में नाकाम रहने के बाद भारत को जवाबी हमले का मौका मिला। गोलकीपर से टकराकर लौटी गेंद पर जुगराज ने गोल कर दिया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *