भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। भारत सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है।
मुकाबले से पहले एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के खेलने की चर्चा है। पिछले मैच में सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन ने प्लेइंग-11 में वापसी की थी। माना जा रहा है कि वे अभिषेक, सैमसन या ईशान में से किसी की जगह खेल सकते हैं।
ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी मौका मिल सकता है, जो इस सीरीज में अब तक नहीं खेले हैं। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की जगह खिलाया जा सकता है। इसकी एक वजह हैमिल्टन का हाई स्कोरिंग मैदान भी है। यहां खेले गए 14 टी-20 मैचों में से 8 बार पहली पारी में 180 या इससे ज्यादा रन बने हैं।