जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री की स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए

एक्ट्रेस ईशा देओल ने जया बच्चन और अपनी मां हेमा मालिनी के साथ पैपराजी के व्यवहार और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

ईशा ने कहा कि पैपराजी के व्यवहार के लिए सिर्फ तस्वीरें खींचने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इसके पीछे काम करने वाली एजेंसियों और उन्हें निर्देश देने वाले लोगों की भी जिम्मेदारी है।

‘तस्वीरें खींचने वाले लड़के की व्यक्तिगत गलती नहीं’

ईशा ने IANS के साथ बातचीत में कहा, “एक बच्चा बड़ा होकर टीनएजर बनता है। अगर वह अच्छे से बर्ताव नहीं करता, तो आप किसे दोष देते हैं? माता-पिता को। कहते हैं कि उसकी परवरिश ठीक से नहीं हुई।”

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *