कैसे बनीं दीप्ति दुनिया की बेस्ट विमेंस ऑलराउंडर:हॉकी बॉल से छक्के लगाने की प्रैक्टिस की, टी-20 में सबसे ज्यादा 191 विकेट लिए

क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। लेकिन क्या हो, जब 113 रन की पारी खेलने के बाद भी कोच कहे कि बल्लेबाजी में कमी रह गई? भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के करियर में ऐसा ही एक वाकया हुआ।

1 अप्रैल 2021 को घरेलू वनडे टूर्नामेंट में बंगाल की ओर से खेलते हुए दीप्ति ने रेलवे के खिलाफ शतक लगाया। सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज थे। इसके बावजूद बंगाल के कोच चरणजीत सिंह का मानना था कि दीप्ति अपनी पारी में 25-30 रन और जोड़ सकती थीं।

यह आलोचना उनके शतक को कमतर दिखाने के लिए नहीं थी। कोच ने बल्लेबाजी की एक खास कमी पहचानी थी। दीप्ति ऑफ-साइड में आसानी से रन नहीं बना पा रही थीं।

यहीं से शुरू हुई दीप्ति की खुद को बेहतर बनाने की कोशिश। उन्होंने अपनी कमियों को स्वीकार किया, कोच से मदद मांगी और उन शॉट्स पर मेहनत की, जिनमें वह पीछे रह रही थीं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *