चुनाव से पहले नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बात की:इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता दिया

इजराइल में चुनाव से 5 दिन पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है।

नेतन्याहू ने मोदी को अगले साल 12 मई को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बातचीत की जानकारी देते हुए मोदी को अपना मित्र बताया।

नेतन्याहू के मुताबिक, मोदी ने निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ते हैं। मोदी ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की भी सराहना की।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *