HPCL को दूसरी तिमाही में ₹3,625 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹1.38 लाख करोड़ हुआ; स्विगी पर 10 मिनट में मिलेगा LPG सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनी HPCL यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जुलाई से सितंबर के अपने कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस तीन महीने में कंपनी को ₹3,625 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 3,859 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। यानी मुनाफा 6% घटा है।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में HPCL का कुल रेवेन्यू यानी उत्पादों की बिक्री से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹1.38 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। ये पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि यानी Q2FY26 में ₹1.09 लाख करोड़ था।

वैसे तो पिछले साल के मुकाबले मुनाफा घटा है, लेकिन कंपनी के राहत की बात यह है कि इससे ठीक पहले की तिमाही यानी अप्रैल-जून में कंपनी को ₹12,264 करोड़ का भारी घाटा हुआ था। यानी बीती तिमाही की तुलना में कंपनी काफी हद तक अपने घाटे से उबर चुकी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *