सलमान ने पैपराजी को फिर दी चेतावनी:वरुण का मजाक उड़ाया, एंकरिंग से डरे पंकज त्रिपाठी; करीना-शाहिद गले मिले, देखें आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस के हाइलाइट्स

भारतीय सिनेमा के अवॉर्ड शो ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी’ (IIFA 2027) के 27वें संस्करण की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। अभिनेता शाहिद कपूर ऑल-व्हाइट आउटफिट में पहुंचे, वहीं वरुण धवन भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। करीना कपूर और रश्मिका मंदाना ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं।

सलमान खान ने वहां मौजूद पैपराजी को फिर से वार्निंग दी। उन्होने कहा किसी भी एक्ट्रेस का बैक शॉट नहीं लेना, ये याद रखना। फिर सलमान ने वरुण धवन की होस्टिंग के साथ साथ अपनी फिल्म सिकंदर का भी मजाक उड़ाया।

वहीं करीना कपूर ने शाहीद कपूर को गले लगाया। पहली बार आईफा होस्ट कर रहे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे डरे हुए हैं क्योंकि वे बहुत धीरे और आराम से बोलते हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *