जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का IPO खुलने के पहले ही दिन यानी 21 अक्टूबर को टारगेट से 3 गुना ज्यादा भर गया। देश के सबसे बड़े IPO में 30 हजार करोड़ रुपए के इश्यू के लिए 67 हजार करोड़ रुपए की बोली लग चुकी है। IPO 23 अक्टूबर तक खुला है।
कंपनी ने 30,188 करोड़ रुपए जुटाने के लिए कुल 27 करोड़ शेयर जारी किए हैं। बड़े इन्वेस्टर्स को 7.24 करोड़ शेयर बेचकर ₹8,110 करोड़ पहले ही मिल चुके हैं। आम लोगों के लिए रखे गए 19,75,25,934 शेयर्स के मुकाबले 60,10,21,860 शेयर्स के लिए आवेदन मिले हैं।
IPO को बड़े निवेशकों ने 9 गुना और आम लोगों ने 0.71 गुना सब्सक्राइब किया है। यह इश्यू ओवरऑल 3.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट के हिसाब से लिस्टिंग पर 23% तक रिटर्न मिल सकता है। लिस्टिंग के बाद मार्केट कैप ₹10.30 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।