सोना 5 दिन में ₹3,488 और चांदी ₹12,834 सस्ती:10 ग्राम गोल्ड ₹1.46 लाख पर आया, चांदी ₹2.08 लाख पहुंची; देखें आज के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज 15 अक्टूबर को लगातार 5वें दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 5,547 रुपए घटकर 2.08 लाख रुपए पर आ गई है, जो बुधवार को 2.14 लाख रुपए पर थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 122 रुपए गिरकर 1,45,942 रुपए आ गया है। इससे पहले 14 अक्टूबर को यह 1,46,064 रुपए पर था।

5 दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 3,488 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं चांदी 12,834 गिर गई है। 9 अक्टूबर को सोने की कीमत 1.49 लाख रुपए और चांदी 2.21 लाख रुपए पर थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *