स्टारलिंक से काफी आगे है भारती एंटरप्राइजेज:मस्क के आरोपों पर बोले सुनील मित्तल; 5 साल से सैटेलाइट्स तैयार, मंजूरी मिलते ही तुरंत सर्विसेज देंगे

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि उनकी कंपनी अप्रूवल की कतार में इलॉन मस्क की स्टारलिंक से काफी आगे है। कंपनी ने 5 साल पहले ही जरूरी मंजूरियों के लिए आवेदन कर दिया था।

कंपनी की सैटेलाइट्स भी तैयार हैं। सभी सरकारी मंजूरी मिलते ही तुरंत सर्विसेज शुरू कर देंगे। सुनील मित्तल ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में मस्क के आरोपों पर यह बात कही है।

मस्क का आरोप- स्टारलिंक को भारतीय उद्योगपतियों ने रोक रखा है

मस्क ने X पर पोस्ट शेयर कर आरोप लगाया था कि उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज स्टारलिंक को भारतीय बाजार में आने से कुछ ओलिगार्क्स यानी उद्योगपतियों ने रोक रखा है|

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *