सोना दो दिन में ₹1,750 सस्ता हुआ:10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख हुई, एक्सपर्ट बोले-₹1.55 लाख तक जा सकते हैं दाम

सोना-चांदी की कीमतों में आज यानी 13 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 399 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 923 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है।

इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को भी सोना 1,369 रुपए और चांदी 814 रुपए सस्ती हुई थी। दो दिन में सोना करीब 1,750 रुपए और चांदी 1,700 रुपए सस्ती हुई है।

आज भले ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट है लेकिन आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार भारत और चीन में फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है, इससे सोने-चांदी की डिमांड में तेजी आएगी।

इसके अलावा चीन सहित दुनिया के दूसरे देशों के सेंट्रल बैंक भी सोना खरीद रहे है। अजय केडिया के अनुसार इन सब कारणों से दिवाली तक सोना 1.55 लाख रुपए और चांदी 2.40 लाख रुपए तक जा सकती है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *