रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दिन मुंबई के तुषार देशपांडे ने चंडीगढ़ के खिलाफ हैट्रिक लेकर पांच विकेट पूरे किए। उनकी गेंदबाजी के सामने चंडीगढ़ की पहली पारी महज 78 रन पर सिमट गई। मुंबई ने 429 रन बनाने के बाद फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ का एक विकेट गिरा दिया।
दूसरी ओर, विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर दोहरे शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। सौराष्ट्र के प्रेरक मांकड़ और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए।
बंगाल के सुदीप कुमार घरामी और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद शतकीय पारियां खेलकर टीम को बढ़त दिलाई। पंजाब की ओर से खेल रहे उमेश यादव ने भी असम के खिलाफ दो साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए पांच विकेट हासिल किए।