ट्रम्प ने नोबेल नहीं मिलने पर नाराजगी जताई:कहा- पिल्लै को कोई नहीं जानता; मैंने 8 युद्ध रोके, हर युद्ध पर शांति पुरस्कार मिलना था

ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह पुरस्कार उन्हें नहीं देकर नॉर्वे ने अपने ऊपर ऐसा दाग लगा लिया है, जो कभी नहीं मिटेगा।

ट्रम्प ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक बताते हुए कहा कि उन्हें हर जंग रोकने के लिए आठ बार पुरस्कार मिलना चाहिए था।

इस साल नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की पूर्व UN मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लै को दिया गया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें कोई नहीं जानता। ट्रम्प बोले,

नोबेल पुरस्कार आज एक लिबरल को दिया गया, जो संयुक्त राष्ट्र में काम करती हैं और जिनके बारे में किसी ने नहीं सुना।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *